यूपी बोर्ड ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने व फीस जमा करने की तिथि

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई परीक्षा फार्म भरने व फीस जमा करने की तिथि
-प्रधानाचार्य कोषागार में एक सितंबर तक जमा करा सकेंगे बोर्ड परीक्षा फीस
  मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है, इससे उन छात्रों को राहत मिल सकेगी जो अभी तक किसी कारण परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे, उनको एक मौका माध्यमिक शिक्षा परिषद ने और दे दिया है, इस आदेश के बाद एक सितम्बर तक छात्र-छात्राएं अपना बोर्ड परीक्षा शुल्क जहां अध्ययन कर रहे हैं उन कालेजों में जमा करा सकते हैं ।


   शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति प्रताप सिंह बघेल द्वारा दिनांक 20 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं से प्राप्त बोर्ड परीक्षा शुल्क को किसी कारण कोषागार में जमा नहीं कर पाये हैं वे अब एक सितम्बर की अंतिम तिथि तक शुल्क को जमा करा सकेंगे, यह तिथि पहले 16 अगस्त थी जबकि कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच सितम्बर की मध्य रात्रि 12 बजे है ।
  बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की यह तिथि पहले 20 अगस्त थी, छात्र-छात्राओं की चेक लिस्ट प्राप्त कर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा उनके विवरणों की जांच करने तथा संशोधन करने की तिथि 21 से 31 अगस्त के स्थान पर 6 से 11 सितम्बर कर दी है, इस दौरान किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा, संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं इसके संबंध में कोष पत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाने हेतु डीआईओएस कार्यालय में जमा कराने की तिथि 30 सितम्बर तक होगी, यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो गया है ।
  वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पत्र के अनुसार कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी कालेज में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं, बोर्ड ने उनको एक मौका और दिया है, ऐसे छात्र -छात्राओं से 50 रुपये पंजीकरण शुल्क प्रधानाचार्य के माध्यम से जमा करेगा, इसमें से 40 रुपये प्रत्येक छात्र परिषद के खाते में राजकीय कोषागार में और 10 रुपये कॉलेज के खाते में 10 सितम्बर तक जमा करेगा, इस तिथि तक ही बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों का विवरण अपलोड किया जा सकेगा, 11 से 13 सितम्बर तक छात्र-छात्राओं के सभी  विवरणों की जांच प्रधानाचार्य द्वारा करके बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, अपलोड डाटा में किसी प्रकार का संशोधन है तो उसको 14 से 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा, बोर्ड को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 30 सितम्बर तक सभी नामावलियां भेजी जाएंगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1986790
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.