चार दिवसीय स्मृति महोत्सव के आयोजन की तैयारियां हुई शुरू
चार दिवसीय स्मृति महोत्सव के आयोजन की तैयारियां हुई शुरू
-राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, रसिया दंगल, विराट कुश्ती दंगल सहित होंगे दर्जनों इवेंट्स
फरह । दीनदयाल धाम सात अक्टूबर से फिर एक बार कला साहित्य और संस्कृति की बेला का गवाह बनेगा, चार दिवसीय महोत्सव के दर्जनों आकर्षण होंगे, महोत्सव समिति की बीते दिन बैठक हुई जिसमें मेला की तैयारियों का खाका खींचा गया, 6 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या होगी, अगले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, पहले दिन रंगमंचीय कार्यक्रम होंगे, इसके बाद देहात का लोकप्रिय कार्यक्रम रसिया दंगल होगा ।(38).jpg)
समिति अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि आठ अक्टूबर को हवन एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ बधाई गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और विराट युवा सम्मेलन शामिल हैं, इसी दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन खासा आकर्षण बनेगा जिसमें देश के विभिन्न कोनों से कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे, स्मारक समिति के निदेशक सोनपालजी ने बताया कि 9 अक्टूबर को गौ पूजन एवं स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित होगी, महिला लोकगीत प्रतियोगिता और विराट कुश्ती दंगल जैसे इवेंट्स भी होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया नृत्य, गायन और जिकड़ी भजन की प्रस्तुतियां होंगी ।
कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 10 अक्टूबर को विचार गोष्ठी, विराट कुश्ती दंगल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या के साथ महोत्सव का समापन होगा, बैठक में मुरलीधर शर्मा, शिवकुमार, जगमोहन पाठक, आर्येद्र, विष्णु, कुश अवतार, छैलबिहारी, पारस, रामनरेश कटारा, महीपाल सिंह, भकम चंद दुबे, नीरज गर्ग, निर्मला दीक्षित, बबीता पाठक, लोकेश्वर प्रताप सिंह, दिनेश गौड़, धर्मेंद्र सिंह भोला सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।







.jpeg)









