रोहित चौधरी बने लेफ्टिनेंट, जनपद के नाम को किया गौरान्वित
रोहित चौधरी बने लेफ्टिनेंट, जनपद के नाम को किया गौरान्वित
मथुरा । महानगर निवासी रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने तथा ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई से पांच सितंबर को प्रशिक्षण पूर्ण कर पासआउट होने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया, प्रशिक्षण के उपरांत रोहित चौधरी को प्रथम पोस्टिंग जालंधर में मिली है ।(41).jpg)
वर्ष 2003 में मथुरा में जन्मे रोहित चौधरी ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर से प्राप्त की तथा बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की, बचपन से ही मेधावी एवं अनुशासित रहे रोहित की इस उपलब्धि से परिवार सहित मथुरा का गौरव बढ़ा है, रोहित के पिता अजीत चौधरी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में सेना से संबंधित कार्य में कार्यरत हैं जबकि माता श्रीमती कृष्णा चौधरी परास्नातक शिक्षित हैं, छोटे भाई खुशहाल चौधरी चंडीगढ़ से बीटेक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बाबा कमल सिंह चौधरी एडवोकेट (लोकतंत्र रक्षक सेनानी) जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वकालत कर रहे हैं ।







.jpeg)









