अखिलेश यादव के सीएम बनने के संकल्प के साथ की दंडवती यात्रा
अखिलेश यादव के सीएम बनने के संकल्प के साथ की दंडवती यात्रा
राया (मथुरा) । उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बदायूं निवासी अमित यदुवंशी दंडवती यात्रा पर निकले हैं, बदायूं से शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब मथुरा जिले के राया पहुंच चुकी है, शनिवार को उनकी यात्रा का 48वां दिन है, उन्होंने बताया कि वह अखिलेश यादव के कार्यों और उनकी नीतियों से प्रेरित हैं, इसी भावना के साथ उन्होंने बदायूं से वृंदावन तक दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया है। (40).jpg)
उनका कहना है कि यात्रा का उद्देश्य समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना करना है, यात्रा के दौरान अमित दंडवत करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं, रास्ते में उन्हें लोगों का समर्थन भी मिल रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता कई स्थानों पर उनकी मदद कर रहे हैं और उनके खाने-पीने तथा ठहरने की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं, अमित के अनुसार यात्रा के दौरान उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिल रहा है, बदायूं से शुरू हुई यात्रा अब राया पहुंचने के बाद वृंदावन की ओर आगे बढ़ रही है, उनका लक्ष्य वृंदावन पहुंचकर अपनी यात्रा का संकल्प पूरा करना है ।







.jpeg)









