गोवर्धन विधानसभा से हेतराम सिंह हुए प्रत्याशी घोषित
गोवर्धन विधानसभा से हेतराम सिंह हुए प्रत्याशी घोषित
-आजाद अधिकार सेना के बैनरतले हेतराम गोवर्धन से लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ । आजाद अधिकार सेना द्वारा आगामी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है, पार्टी के आलाकमान द्वारा प्रत्याशियों की लगातार घोषणा की जा रही है, इसी श्रृंखला में जनपद मथुरा की शहरी सीट विधानसभा क्षेत्र से बालकृष्ण अग्रवाल की घोषणा के बाद गोवर्धन विधानसभा सीट से गोवर्धन निवासी हेतराम सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है ।(54).jpg)
आजाद अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से हेतराम सिंह की उम्मीदवारी की जानकारी दी है, हेतराम सिंह साथ ही आजाद अधिकार सेना की आरटीआई ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और मथुरा जनपद के गोवर्धन क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहते हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हेतराम सिंह आजाद अधिकार सेना के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध की मुहिम को तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे ।



















