प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्टेशनरी का किया वितरण

प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में स्टेशनरी का किया वितरण
  बलदेव । शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं, अपितु समाज के समावेशी और सर्वांगीण विकास का मूल आधार है, इसी भावना को साकार करते हुए मणि माणिक फाउंडेशन वडोदरा एवं माखन चाखन चैरिटेबल ट्रस्ट गोकुल के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में एक गरिमामयी एवं संवेदनापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण किया गया ।
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं माखन चाखन चेरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका प्रवीना तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के मुख्य प्रवाह से जोड़ना एवं उनकी अध्ययन यात्रा को सुगम बनाना हमारा नैतिक दायित्व है, संस्था द्वारा समाज कल्याण का यह अनुष्ठान विगत लंबे समय से निरंतर संचालित किया जा रहा है। 
   विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 जगदीश पाठक ने आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उनके इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि मणिमाणिक फाउंडेशन एवं माखन चाखन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया यह पावन कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है, समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह स्टेशनरी सामग्री उनके दैनिक पठन-पाठन में बेहद उपयोगी सिद्ध होगी, प्रवीना तिवारी, राहुल चौहान, ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह, रामू शर्मा, पूरन सिंह एवं गोकुलेश पुजारी, ममता रानी, गीता सक्सेना, प्रेम चंद्र सहित गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019389
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.