धर्मनगरी वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव

धर्मनगरी वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
   वृंदावन । उत्सवों की नगरी श्रीधाम वृंदावन में इन दिनों गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम मची हुई है, नगर के विभिन्न मंदिरों और क्षेत्रों में विघ्न विनायक भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 
  सोमवार को अठ खंभा क्षेत्र स्थित प्राचीन मोटा गणेश मंदिर में मंदिर सेवायतों द्वारा भगवान गणेश का कुंतलों दूध से अभिषेक किया गया, अभिषेक के बाद घंटा-घड़ियालों की गूंज के बीच भगवान गणेश की महाआरती उतारी गई। इस दौरान दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, इसी क्रम में श्री गणपति सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति बसंती बाई चबूतरा पर विशाल पांडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को मोदक का प्रसाद वितरित किया गया, पांडाल में मौजूद श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 
  इस दौरान पार्षद वैभव अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, विवेक अग्रवाल, कमल, योगेश, चेतन, दाऊ, अभिषेक, करन,आदि  व समिति का सहयोग रहा, बप्पा भक्तों द्वारा पत्थरपुरा, छिपी गली, किशोरपुरा, गौरानगर कॉलोनी सहित नगर के अन्य कई स्थानों पर भी आकर्षक पांडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, यहां भी प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगह-जगह सजे पंडाल, भक्ति संगीत और गणपति बप्पा के जयकारों से वृंदावन का माहौल उत्सवमय नजर आ रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019397
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.