सीएसआरवी आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

सीएसआरवी आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाई गणेश चतुर्थी
  चौमुहां । बढोता रोड स्थित सीएसआरवी विद्या आश्रम के विद्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भगवान श्री गणेश की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि एवं ज्ञान की कामना की, विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
  विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी हमें ज्ञान, विवेक, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश देती है, उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, विद्यालय परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा, कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर के मिश्रा, मितेश मोहन कौशिक शर्मा, विशाल शर्मा, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2019391
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.