भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस, लगाया रक्तदान शिविर
भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस, लगाया रक्तदान शिविर
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा एवं मानवता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, मसानी चौराहा स्थित बृजवासी चौरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया, शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।.jpg)
रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने फीता काटकर किया, उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है, उन्होंने युवाओं से समाजहित एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश मिलता है, उन्होंने युवाओं से अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया ।
शिविर के संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार की देखरेख में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक राम किशन पाठक एवं सह संयोजक दीपक गोला ने भी आयोजन में सहभागिता की, रक्तदान शिविर के पश्चात मंत्री संदीप सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं सीएमएस नीरज अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
भाजपा के मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा भावना से जोड़ते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान एवं फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, विजय शर्मा,सुधांशु खंडेलवाल, अमित गोयल, गोविंद शर्मा, धीरेंद्र सिंह, अशोक यादव, निखिल गर्ग, यश गौतम, मनप्रीत सिंह, अरविंद ठाकुर, देवेंद्र कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, रक्तदान करने वालों में हिमांशु वर्मा, हनु भार्गव, शुभम भारद्वाज, नंद किशोर, अजय शर्मा सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



















