यूपीआई पर एमडीआर का विरोध, छोटे व्यापारियों में दहशत

यूपीआई पर एमडीआर का विरोध, छोटे व्यापारियों में दहशत
-कारोबारी बोले का धंधा होगा चौपट, फेम संगठन ने भी जताया सख्त विरोध
  मथुरा । यूपीआई से 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) मथुरा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, फेम के महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला व्यापार विरोधी है और इससे डिजिटल इंडिया मिशन को गहरा धक्का लगेगा ।
   फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला किसी भी तरह से व्यापारी हित में नहीं है, फेडरेशन का कहना है कि  2 से 5 प्रतिशत मार्जिन वाले किराना, दवा, जूता, कपड़ा व्यापारी को रोज एक लाख पर 400 रुपये महीने के 12,000 रूपये का घाटा, देश में 65 प्रशित व्यापार पर असर इसका असर पडेगा, वॉल्यूम में भले 5 प्रतिशत लेन देन दिखें, पर वैल्यू में वही 65 प्रतिशत कारोबार हैं, हर एक बड़ा बिल इसकी चपेट में आ जाएगा, बिल स्प्लिटिंग और कैश लेन देन बढ़ेगा । 
    संगठन ने आरोप लगाया कि यह फैसला अमेरिकी कंपनी वीजा, मास्टर कार्ड के दबाव में लिया गया है, इसका पैसा विदेशी निवेश वाले बैंकों में जाएगा, फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने मांग की कि यूपीआई को पूरी तरह फ्री रखा जाए, अगर एमडीआर जरूरी है तो सरकार खुद सब्सिडी दे और एमडीआर को आयकर में खर्च माना जाए, फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने सरकार से व्यापारियों एवं ग्राहकों के लिए इस अनुचित नियम को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए अपना विरोध जताया है, फेम मथुरा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, सौरभ अग्रवाल, पंकज सिघल, मनमोहन अग्रवाल, कन्हैया दास आदि सैकड़ों व्यापारियों ने सरकार से इस नियम को रद्द करने की मांग की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027409
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.