राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
  मथुरा । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया ।
  कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों को एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, एचआईवी की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार से जोड़ने, एंटी रेट्रोवायरल उपचार, वायरल लोड की निगरानी, टीबी-एचआईवी सेवाओं के एकीकरण, मरीजों के रेफरल और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई को मजबूत करने पर जोर दिया गया, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एचआईवी सेवाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। 
  कार्यशाला के अंत में प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन और प्रतिभागियों से प्रतिक्रिया ली गई, प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए कहा कि इससे जिला स्तर पर एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समन्वय को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी, प्रशिक्षण में एचआईवी-एड्स की वर्तमान स्थिति, 95-95-99 लक्ष्य, जिला स्तर पर एचआईवी की स्थिति, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की संरचना, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी, जिला एकीकृत एचआईवी-एड्स रणनीति, एड्स सुरक्षा के लिए सामुदायिक समूह, एचआईवी एवं यौन संचारित संक्रमणों की जांच, एचआईवी परामर्श एवं परीक्षण सेवाओं तथा यौन संचारित संक्रमण और सिफलिस के प्रबंधन पर चर्चा की गई ।
   कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भूदेव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 एस.पी. राठौर, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रोहताश, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 चित्रेश, एचआईवी-टीबी समन्वयक नवल किशोर, जिला कार्यक्रम समन्वयक शिव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय शोरिया, जिला लेखाकार हिमांशु सेठी, जिला मुख्यालय प्रतिनिधि अखिलेश दीक्षित तथा जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी मौजूद रहे, प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक डॉ0 मनीष शर्मा, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संचालन प्रबंधक उमेश रावतरे, क्षमता निर्माण अधिकारी नीरज श्रीवास्तव तथा दिशा टीम की क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक शाइस्ता बदर और जिला प्रबंधक रिजवाना हनीफ ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027421
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.