मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक सम्पन्न


मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक सम्पन्न
-कमिश्नर एन0 पी0 सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वीकृत हुए महत्वपूर्ण निर्णय 
 वृंदावन । गीता शोध संस्थान के सभागार में मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की 110वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि की गई, तत्पश्चात मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत जनपद के ग्राम छाता तहसील छाता में प्रस्तावित 116 हे0 भूमि पर आवासीय योजना हेतु वर्तमान में 98 हेक्टे भूमि प्राधिकरण द्वारा अर्जित कर ली गयी है, का भू-उपयोग कृषि से आवासीय में परिवर्तन करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी गई । 
  बोर्ड बैठक में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम छाता की भूमि पर सुनियोजित विकास किये जाने हेतु प्रस्तावित टाउनशिप का ड्राफ्ट ले आउट की स्वीकृति के सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, ले आउट का अनुबंधित एजेंसी द्वारा मल्टीमीडिया के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, मानकों के अनुरूप भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, कॉमर्शियल, सामुदायिक/सार्वजनिक उपयोग हेतु बड़े भूखण्ड, मास्टर प्लान रोड़ एवं हरित क्षेत्र का प्रावधान किया गया है, मण्डलायुक्त ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए निर्देश दिए कि ले आउट में एक बड़े सेक्टर पार्क का भी प्रावधान किया जाये । 
   मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण परिक्षेत्र की निरन्तरता एवं नियोजन की दृष्टि से विकास क्षेत्र में कतिपय ग्रामों को सम्मिलित किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा गया, अवगत कराया कि पूर्व की बोर्ड बैठकों में अनुमोदित ग्रामों के विकास में एकरूपता लाने, नए विकास एवं नियोजन के दृष्टिगत कुल 93 ग्रामों को विकास प्राधिकरण की सीमा में सम्मिलित किया जाना है, चर्चा के बाद मण्डलायुक्त द्वारा प्रस्ताव को अनुमोदन देते हुए शासन स्तर से स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही करने से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया, इसके अलावा बैठक में भू उपयोग परिवर्तन से संबंधित कई प्रस्ताव रखे गए जिन पर चर्चा हुई, बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सचिव आशीष सिंह, सह नगर नियोजक स्मिता निगम, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027417
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.