यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, चार घायल, महिला की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, चार घायल, महिला की मौत
मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, थाना सुरीर क्षेत्र में आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 77 के पास यात्रियों से भरी एक बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई, हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।.png)
सूचना मिलते ही पुलिस, यमुना एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, दुर्घटना में प्रेमचंद मौर्य और पत्नी प्रियंका मौर्या निवासी लखनऊ, अजहर खान निवासी लखनऊ, लालमणि जायसवाल और पत्नी किरण कुमारी निवासी दिल्ली घायल हो गए, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया गया, यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किरण कुमारी को मृत घोषित कर दिया ।
सोमवार को सुबह करीब 4ः50 बजे बस संख्या बीआर 01 पीटी 7863 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी, इसी दौरान माइलस्टोन 77.750 के पास बस आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए, हादसे की सूचना सुबह करीब 5:15 बजे हाईवे कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सुरीर प्रभारी अरुण कुमार डागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने राहत कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।













