डीएम ने किया वृहद गौ संरक्षण केंद्र, ग्राम पैंठा का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया वृहद गौ संरक्षण केंद्र, ग्राम पैंठा का औचक निरीक्षण
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र, ग्राम पैंठा का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंशों को ठंड से बचाव के उपायों हेतु निर्देशित किया, उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं, रख-रखाव और गौवंशों की देखभाल की स्थिति का गहनता से जायजा लिया ।.png)
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरा-चारा, भूसा भंडारण और पोषण की उपलब्धता की जानकारी ली, उन्होंने गौवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की गई, गौवंशों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि बीमार गौवंशों को तत्काल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, गौशाला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक हरा-चारा गौवंशों को दिया जाए ।
डीएम सीपी सिंह ने सीसीटीवी रूम तथा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया, उन्होंने निर्देश दिए सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग कराना सुनिश्चित करें, कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, निरीक्षण के अंत में उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, निरीक्षण में उप जिलाधिकारी गोवर्धन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, नायब तहसीलदार गोवर्धन जयंती, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।













