मोरारी बापू ने किए द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन
मोरारी बापू ने किए द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को प्रातः काल 8ः40 बजे ग्वाल दर्शन के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू ने विधि-विधान के साथ दर्शन किए, यह उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था, मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी एवं तृतीय पीठाधीश्वर डॉ. वागिश कुमार महाराज के निर्देशानुसार दर्शन उपरांत मंदिर कार्यालय में संत मोरारी बापू का स्वागत किया गया ।.png)
मंदिर के सहायक अधिकारी एस0एन0 शर्मा ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और मंदिर के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया, इस अवसर पर पूज्य मोरारी बापू ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, मैं पूर्व में भी ठाकुर जी के दर्शन करने आ चुका हूँ, और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज पुनः उनके दर्शन प्राप्त हुए हैं, इस दौरान मंदिर के अधिकारी एवं कर्मचारी अजय भट्ट, अनंत पाठक, प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।












