अफवाह फैलाने वालों पर नजर, प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई

अफवाह फैलाने वालों पर नजर, प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई
-सोशल मीडिया पर निगरानी, त्योहारों को लेकर अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
   मथुरा । अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन की नजर टेढी है, जिलाधिकारी ने ऐसे तत्वों से निपटने के सख्त निर्देश दिये है, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज (यम द्वितीया), गोपाष्टमी, अक्षय नवमी और देव प्रबोधनी एकादशी सहित प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 
  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रखने और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया, डीएम सीपी सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने, त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने तथा पूर्व में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, उन्होंने संवेदनशील स्थानों और पूरे निर्धारित रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने और आवश्यकतानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। 
   जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में साफ सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा नहीं होनी चाहिए, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कर लें, त्योहारों के दौरान विद्युत व्यवस्था को लेकर विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने, खुले और लटकते बिजली के तारों को ठीक कराने तथा विद्युत पोल की रैपिंग सुनिश्चित करने को कहा जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवारा पशुओं को पकड़ने और निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए कहा गया, त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी यातायात को प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, रूट डायवर्जन से संबंधित सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया, इसके अतिरिक्त सिविल डिफेंस के वालंटियर की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए, बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065053
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.