खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये 10 नमूने, जांच को भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिये 10 नमूने, जांच को भेजे
 मथुरा । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जनपदभर में छापामार कार्यवाही की गई ।
    बाजना स्थित बांके बिहारी ट्रेडर्स से सरसों का तेल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कुट्टू आटा व हल्दी पावडर का एक एक नमूना तथा रिषी डेयरी से पनीर व मिश्रित दूध का एक एक नमूना एवं स्वाद मिल्क प्रोडक्ट से पनीर व मिश्रित दूध का एक-एक तथा कोसीकला स्थित सिंघल डेयरी से पनीर व मिश्रित दूध का एक-एक (कुल 10) नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित के विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी, खाद्य सचलदल में धर्मेन्द्र सिंह एवं दिनेश कुमार भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065056
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.