मतदान केंद्रों पर लगे विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण

मतदान केंद्रों पर लगे विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण
  मथुरा । मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत शनिवार को जनपद के सभी 2266 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए, डीएम सीपी सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा में आयोजित कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। 
 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए, शनिवार को जनपद के सभी 2266 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे, कैंपों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नागरिकों व पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया, इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दामोदरपुरा पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया। 
   उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की, अभियान के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और मतदाता संबंधी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया, प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन बनाना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे, विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के माध्यम से नए और युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065057
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.