कोसीकला पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी की घटना में दो आरोपी

कोसीकला पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरी की घटना में दो आरोपी 
   मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर बरामद किया है, वहीं ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था ।
    पुलिस ने शनिवार को बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से विकसित कॉलोनी के पास से देवेंद्र पुत्र लक्ष्मन निवासी फालेन और जस्सू उर्फ जसविंदर पुत्र राजेंद्र निवासी गांव फालेन, थाना कोसीकलां को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां और छाता थानों में चोरी से संबंधित अन्य मुकदमों का भी उल्लेख है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065059
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.