काठिया बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा का किया गया स्वागत
काठिया बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा का किया गया स्वागत
बलदेव । काठिया बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा का बलदेव में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ, संतों ने दाऊजी महाराज मंदिर की परिक्रमा लगाकर ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज, माता रेवती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, राधा कृष्ण मंदिर में दीनदयाल मित्तल, विनय मित्तल के द्वारा खिचड़ी हलवा की प्रसादी कराई गई ।.png)
संयोजक रासबिहारी दास काठिया बाबा ने कहा की यात्रा 545 वर्ष पुरानी है जो निमार्क संप्रदाय के आचार्य श्री चतुर चिंतामणि देवाचार्य नागा महाराज ने शुभारंभ किया था, इस चौरासी यात्रा का वर्णन भक्तमाल की कथा में श्री प्रिया दास जी ने किया है, नागा महाराज द्वारा इस ब्रज चौरासी कोस यात्रा में ब्रज की सभी मुख्य मुख्य लीलाएं समाहित की हैं, इस दौरान राजेश मित्तल, गिरधारी मोदी, सुरेंद्र चौधरी, भगवान स्वरूप अग्रवाल, उदित पांडेय, हरी मित्तल, अन्नू बंसल, राम अग्रवाल, भानु चौधरी, शुभभ मित्तल, मुरारी लाल मोदी आदि मौजूद रहे ।













