शहर कोतवाल लाइन हाजिर, अजय कौशल बने नये कोतवाल

शहर कोतवाल लाइन हाजिर, अजय कौशल बने नये कोतवाल
एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा में तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव 
   मथुरा । जनपद में पुलिस व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल किया, तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया, उनके स्थान पर थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनुराग चौधरी को थाना रिफाइनरी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है ।
   पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंप दी गई है, शहर कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थाने में प्रभारी निरीक्षक को बदलने के फैसले को विभागीय स्तर पर अहम माना जा रहा है, एसएसपी के आदेश के तहत किये गए इस फेरबदल से पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा, शहर कोतवाली की कमान संभालने वाले निरीक्षक अजय कौशल इससे पहले थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे, अब उन्हें शहर के प्रमुख थानों में शामिल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है । 
  वहीं दूसरी ओर एसएसपी के पीआरओ के रूप में कार्य कर रहे अनुराग चौधरी को थाना रिफाइनरी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, इस तरह दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा शहर कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा को लाइन हाजिर किए जाने को लेकर हो रही है, मंगलवार देर रात जारी हुए इस बदलाव के बाद पुलिस महकमे में इसकी वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं ।
    हालांकि उन्हें लाइन हाजिर किए जाने के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, पुलिस विभाग में समय-समय पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाता है, इस बार तीन निरीक्षकों से जुड़ा यह निर्णय शहर कोतवाली व रिफाइनरी थाने की जिम्मेदारी में बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है, अब नए प्रभारी निरीक्षकों के सामने अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2059499
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.