किसान पर की फायरिंग, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
किसान पर की फायरिंग, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
फरह । थाना फरह के ग्राम मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है, पीड़ित ने थाना प्रभारी फरह को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, तहरीर के अनुसार पीड़ित की जमीन मौजा नगला मिर्जापुर खसरा नं. 62 में स्थित है, आरोप है कि इससे लगी हुई श्यामबाबू पुत्र नवाब सिंह की जमीन है और श्यामबाबू द्वारा षड्यंत्र के तहत पीड़ित की जमीन के कुछ हिस्से पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है ।.png)
पीड़ित राकेश सिंह चौहान ने बताया कि उसने अपने खेत की नाप कराकर तार फेंसिंग करा दी थी, मुड्डिया और सीसीटीवी कैमरा (सोलर) भी पोल पर लगवा दिया था, आरोप है कि बीते दिन दोपहर में श्यामबाबू पुत्र नवाब, उसके लड़के नरेन्द्र, धनुआ, राजू व सोनू और श्यामबाबू का भतीजा मुन्ना लाठी-डंडा व हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और फेंसिंग, मुड्डियों व पोल पर लगी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर चुरा ले गए ।
जानकारी मिलने पर जब पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज की, आरोपी राजू ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया और और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पीड़ित ने आरोपियों को आपराधिक किस्म का बताते हुए परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।













