माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो रही चंद्रा ग्रीन्स कॉलोनी

माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो रही चंद्रा ग्रीन्स कॉलोनी 
   मथुरा । शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ रविवार से हो गया है, नौ दिन तक कान्हा की नगरी माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहेगी, माता के मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही है, पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उल्लास भक्तिमय वातावरण को और अलौकिक बना रहा है, मंदिरों की सुंदर सजावट की गई है, रात को दूधिया रोशनी में नहाये माता रानी के मंदिर अति शोभा पा रहे हैं, घरों और कॉलोनियों में मातारानी के दरबार सज गये हैं, जगराता और जागरण के कार्यक्रमों का भी आगाज हो गया है ।
   चंदा ग्रीन सोसाइटी, ट्रांसपोर्ट नगर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती की मूर्ति की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई, महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली, पूरा सोसाइटी परिसर माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो गया, मां भगवती की स्थापना के साथ ही 11 से 20 अक्टूबर तक धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रमों में सोसाइटी के श्रद्धालु और क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और माता रानी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना करेंगे ।
   शारदीय नवरात्रि के दौरान चंदा ग्रीन सोसाइटी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण रहेगा, सोसाइटी के लोग मिलकर मां भगवती की आराधना करेंगे और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाएंगे, इस धार्मिक कार्यक्रम में नरेंद्र दीक्षित ऋषि, रणवीर चौधरी, विनोद दीक्षित, हैरिस सिकरवार, नीरज गर्ग, साकेत अग्रवाल, विजेंद्र  सिंह, एस0पी0 सिंह, चिराग गर्ग, विवेक बंसल, सचिन अग्रवाल, अंकित खेरा, सलिल सक्सेना, कृष्णवीर चौधरी, प्रदीप कुमार, स्वाति श्रीवास्तव, रिंकी दीक्षित, पूजा गुप्ता, ममता चौधरी, रश्मि अग्रवाल, शिल्पी बंसल, मीरा नरूला, प्रिया कटरा, संध्या जायसवाल, कविता चौधरी, भावना सिकरवार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2054961
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.