स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर की रेस का शिकार हुए पूर्व प्रधान, मौत
स्कार्पियो व स्विफ्ट डिजायर की रेस का शिकार हुए पूर्व प्रधान, मौत
मथुरा । थाना राया क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया, गांव सारस के पास स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच कथित तौर पर चल रही रेस के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी, जहां सो रहे करीब 80 वर्षीय पूर्व प्रधान अंगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।.png)
प्रत्यक्षदर्शी रामबाबू सिंह के अनुसार दोनों कारें तेज रफ्तार में रेस लगा रही थीं, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में दोनों कारें आपस में भिड़ गईं, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो खेत में जा घुसी जबकि स्विफ्ट डिजायर पेड़ से टकराते हुए झोपड़ी में घुस गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया, हादसे में झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान अंगद सिंह कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों कारें गांव सारस की ही हैं, हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है, वहीं बुजुर्ग पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में मातम छा गया है, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।













