थाना हाइवे क्षेत्र के नटवर नगर में युवक को मारी गोली, तलाश जारी
थाना हाइवे क्षेत्र के नटवर नगर में युवक को मारी गोली, तलाश जारी
मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र के नटवर नगर में शनिवार देर रात घात लगाये बैठे लोगों ने एक युवक को गोली मार दी, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, आरोप है कि घर जा रहे 30 वर्षीय युवक पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। .png)
जानकारी के मुताबिक ओम नगर नटवर नगर निवासी गौरव पुत्र ओंकार सिंह शनिवार रात करीब 11ः30 बजे अपनी कार खड़ी करके घर जा रहे थे, तभी कथित तौर पर पहले से घात लगाए बैठे मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोगों ने उन पर गोली चला दी, गोली लगने के बाद गौरव किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे, गौरव के मुताबिक अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।













