हवन यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई अग्रसेन जयंती

हवन यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई अग्रसेन जयंती
  मथुरा । अग्रसेन जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिवस को तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई, सर्वप्रथम समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा निकाली गई कलश यात्रा का स्वागत किया और कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को उपहार भेंट किए गए, तत्पश्चात अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।
   तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का, श्री तिलकद्वार के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले, मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी, जयंती प्रसाद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल के द्वारा के द्वारा ध्वजारोहण एवं हवन किया गया, तत्पश्चात वरिष्ठ जन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारागार अधीक्षक अंशुमन गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उमाशंकर अग्रवाल एडवोकेट, सम्माननीय अतिथि रजनीकांत चौकसी, अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षा मंडल मनोज बंसल, मंत्री अग्रवाल शिक्षा मंडल महावीर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा गोपाल दास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मूलचंद गर्ग, प्रधानमंत्री रामलीला सभा, राम अग्रवाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
   महिला समिति की संयोजक श्रीमती आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग, उप मंत्री मनोज सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष महेश बंसल, पूर्व मंत्री हेमंत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ऋतु गर्ग, दिनेश चंद, समिति के चौधरी अमन अग्रवाल, महेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल हनी, रोहित बिंदल, रजनीश चौधरी, पंकज गर्ग, गौर हरी, राधा रमन, गोवर्धन दास नीनू, राजकुमार गोयल, रवि अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2054965
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.