पैसे के लेनदेन में हुई मारपीट, उपचार से पहले ही युवक की मौत

पैसे के लेनदेन में हुई मारपीट, उपचार से पहले ही युवक की मौत
   मथुरा । छाता थाना क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 40 वर्षीय सुल्तान की मौत हो गई, आरोप है कि मंगलवार शाम पांच लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, उपचार के लिए ले जाते समय सुल्तान ने दम तोड़ दिया, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, मृतक के भाई शेरा की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
   परिजनों के अनुसार, सुल्तान का गांव के ही कुछ लोगों से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, बताया गया है कि करीब छह महीने पहले सुल्तान ने विक्रम को नौ हजार रुपये उधार दिए थे, इसी रकम को वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी हुई थी, मंगलवार शाम यह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने सुल्तान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
   घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, सुल्तान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, मृतक के भाई शेरा ने गांव के ही सुनील, राहुल, राजा, विक्की और विष्णु पर मारपीट कर सुल्तान की हत्या करने का आरोप लगाया है, शिकायत में पांचों को नामजद किया गया है, हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    घटना की सूचना मिलने पर छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया, थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस का प्रयास है कि मामले से जुड़े तथ्यों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2059498
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.