शिवानी मिश्रा ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग

शिवानी मिश्रा ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग
-ब्रज रज उत्सव में कत्थक नृत्यांगना ने प्रस्तुत किया धार्मिक आस्था का चित्रण 
   मथुरा । उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में आयोजित ‘कलर्स ऑफ यूपी’ नृत्य प्रस्तुति में साकार हो रहे हैं, कथक नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर शिवानी मिश्रा के निर्देशन में प्रदेश की पौराणिक गाथाओं, देवी-देवताओं की महिमा और राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को नृत्य और संगीत के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ब्रजरज उत्सव के अंतर्गत हुई इस प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कराया ।
   उन्होंने प्रस्तुति का शुभारंभ देवाधिदेव महादेव और माता सती की अमर गाथा से किया, प्रेम, त्याग और समर्पण के भावों को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया, इसके बाद प्रभु श्रीराम की महिमा और अयोध्या की धार्मिक विरासत को दर्शाते प्रसंगों ने मर्यादा, धर्म और आदर्शों का संदेश दिया, अगली कड़ी में मां विंध्यवासिनी की आराधना के माध्यम से शक्ति, श्रद्धा और भक्ति के भाव प्रस्तुत किए गए, इसके बाद राधा के विरह की भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने प्रस्तुति को प्रेम और संवेदना के रंगों से भर दिया, श्रीकृष्ण की प्रतीक्षा में राधा की व्याकुलता, उनकी स्मृतियों और अंतर्मन के भावों को नृत्य के जरिए उकेरा गया ।
  इस प्रसंग में प्रेम की वह अनुभूति दिखाई गई जो सांसारिक भाव से आगे बढ़कर भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का रूप ले लेती है, कथक कलाकार शिवानी मिश्रा की इस प्रस्तुति का समापन मथुरा-वृंदावन की भक्ति परंपरा और राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम के चित्रण के साथ हुआ, इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ लक्ष्मी नागप्पन, सीडीओ डा0 पूजा गुप्ता, विप्रा सचिव आशीष कुमार सिंह, परिषद के एसीईओ राजीव पाण्डेय, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, सहायक अभियंता जेके जैन, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081126
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.