बरेली हाइवे पर दो बसों की हुई जोरदार भिड़ंत, चार घायल

बरेली हाइवे पर दो बसों की हुई जोरदार भिड़ंत, चार घायल
-कोयल फाटक सर्विस रोड कट के समीप हुआ हादसा, बस चालक फरार
  राया (मथुरा) । जनपद के थाना राया क्षेत्र में बुधवार तड़के बरेली-मथुरा हाईवे पर कोयल फाटक सर्विस रोड कट के समीप दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में दोनों बसों के चालकों समेत चार लोग घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं हादसे के बाद दूसरी बस का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया ।
  जानकारी के अनुसार दोनों बसें जयपुर से बरेली की ओर जा रही थीं, इनमें एक बस का पंजीकरण नंबर आरजे 06 बी 6397 तथा दूसरी का नंबर यूपी 83 एटी 4197 बताया गया है, बुधवार तड़के जब बसें कोयल फाटक सर्विस रोड कट के समीप पहुंचीं, तभी आगे चल रही बस के चालक ने अचानक बस को सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया, इसी दौरान पीछे चल रही दूसरी बस उससे टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई ।
  हादसे में बस चालक कासिम पुत्र सैफल हुसैन निवासी बरेली, यात्री नन्हे पुत्र चंद्रपाल निवासी बदायूं, शौकीन पुत्र बुद्धसहाय निवासी पीलीभीत तथा धारू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी राजस्थान घायल हो गए, दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, हादसे के बाद दूसरी बस का चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बसों को सड़क से हटवाया जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया, चौकी प्रभारी इंतजार अली एवं त्रिदेव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया, पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081130
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.