पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली 20 बाइकों के किये चालान

पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली 20 बाइकों के किये चालान
-पुलिस ने किये संघन चेकिंग अभियान के दौरान 36 वाहन सीज, 76 के चालान
  मथुरा । जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया, एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहनों को सीज किया गया जबकि विभिन्न मामलों में 76 वाहनों के चालान किए गए, पुलिस की कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली मच गई है ।
   अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की जांच की, इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, अभियान में एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ सभी थाना और चौकी प्रभारी तथा यातायात उपनिरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया, पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और वाहनों में मानकों के अनुरूप उपकरणों का इस्तेमाल करने की अपील की । 
   पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान के माध्यम से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, पुलिस की कार्रवाई में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 चालकों के चालान किए गए, पुलिस ने इस तरह वाहन चलाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक के साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है, इसके अलावा मोटरसाइकिलों में निर्धारित मानकों के विपरीत साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले 20 वाहनों के भी चालान किए गए, इस तरह के साइलेंसर से आम लोगों को परेशानी होती है व सड़क पर अनावश्यक शोर बढ़ता है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081137
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.