सनातन का ढिंढोरा पीटने वाले यमुना की दुर्दशा पर मौन ?

सनातन का ढिंढोरा पीटने वाले यमुना की दुर्दशा पर मौन ?
  मथुरा । धर्मनगरी में यमुना के प्रदूषित जल को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं, कार्तिक मास में जहां श्रद्धालु यमुना स्नान को धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, वहीं नदी के प्रदूषित जल को लेकर चिंता जताई जा रही है, पंडित अमित भारद्वाज ने यमुना की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं, कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की बात करने वाली सरकार, प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को यमुना की दुर्दशा पर भी ध्यान देना चाहिए ।
    उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में पूरे महीने सूर्याेदय से पहले पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने की परंपरा का महिलाएं श्रद्धापूर्वक पालन करती हैं लेकिन यमुना के प्रदूषित जल के कारण श्रद्धालुओं के सामने गंभीर चिंता की स्थिति बनी हुई है, उन्होंने कहा कि यमुना के जल की गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही चिंताजनक रिपोर्टों के बीच श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है, प्रदूषण के चलते कुछ महिलाएं घरों में ही स्नान की परंपरा निभाने को मजबूर हैं, ऐसे में यमुना की स्वच्छता सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए । 
  पंडित भारद्वाज ने आगामी यम द्वितीया पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाई-बहन यमुना स्नान के लिए पहुंचते हैं। यदि यमुना के जल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को प्रदूषित जल में स्नान करने की मजबूरी का सामना करना पड़ सकता है, उन्होंने ब्रज रस उत्सव के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर ब्रज की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्रज की अधिष्ठात्री देवी मां यमुना के जल की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081127
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.