द्विदिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिताएं हुईं सम्पन्न

द्विदिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिताएं हुईं सम्पन्न
-सोलह प्रतिभागियों ने मारी बाज़ी, पांच का फाइनल के लिए हुआ चयन
  मथुरा । उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी डॉ० राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित द्विदिवसीय शास्त्रीय संगीत गायन, वादन एवं कत्थक नृत्य तथा भजन एवं ग़ज़ल प्रतियोगिताएं श्रीजी बाबा की हवेली, आन्यौर, गोवर्धन में सम्पन्न हुईं, इस दौरान प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कथावाचक रमाकांत गोस्वामी एवं लखनऊ से पधारीं प्रदेश की संगीत सर्वेक्षक रेनू श्रीवास्तव, संयोजक डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलन कर किया गया ।
  संयोजक डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल एवं डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय की वरिष्ठ संगीत शिक्षिका शिप्रा गर्ग ने मुख्य अतिथि रमाकांत गोस्वामी सहित सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल सहित संगीत के सभी गुरुजन का परिचय कराते हुए शॉल एवं पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया, निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्रतिभा केशव तलेगांवकर, भानुप्रताप सिंह एवं सर्वेश्वर शरण ने किया।  
  संगीत सर्वेक्षक श्रीमती रेनू श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता संबंधी नियम बताए, संयोजक डॉ0 राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के प्रचार-प्रसार हेतु इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज तक के कला साधकों की कला को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रोत्साहित करने की बात कही, 25 कला साधकों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की कमी को उजागर करते हुए उनको सफलता के सूत्र भी बताए गए ।
   मुख्य अतिथि गोस्वामी रमाकांत ने विजेता सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी को भी शुभकामनाएं प्रदान कीं, प्रथम दिवस शास्त्रीय गायन बाल वर्ग में अभिमन्यु शर्मा, भव्या जोशी और पद्माक्ष क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे जबकि धु्रपद गायन में बाल वर्ग की भक्ति धनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, शास्त्रीय गायन किशोर वर्ग में केवल अनन्या शर्मा ही द्वितीय स्थान प्राप्त कर सकीं, इसी दिन तबला वादन में किशोर वर्ग में ध्रुव तिवारी, माधव एवं कृष्णा शर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, कथक नृत्य में केवल आरना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, द्वितीय दिवस सुगम संगीत (भजन) बाल वर्ग में भव्या जोशी, पद्माक्ष शर्मा और आराध्या ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे जबकि किशोर वर्ग में कनक मिश्रा, गौरांश गौड़ और अनन्या शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, ग़ज़ल गायन में केवल किशोर वर्ग में गौरांश गौड़ ही जीत सके, उन्होंने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081134
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.