विद्यार्थी परिषद ने बीएसए कॉलेज इकाई का किया गठन
विद्यार्थी परिषद ने बीएसए कॉलेज इकाई का किया गठन
-चौधरी सुमित चाहर बने कॉलेज अध्यक्ष, वेदांशी राजपूत को बनाया कॉलेज मंत्री
मथुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को बीएसए डिग्री कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम में कॉलेज इकाई का गठन किया गया जिसमें सुमित चाहर को कॉलेज अध्यक्ष एवं वेदांशी राजपूत को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया, बीएसए महाविद्यालय कैंपस में विद्यार्थी परिषद का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। (21).jpg)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बीएसए महाविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी में चौधरी सुमित चाहर को कॉलेज अध्यक्ष, वेदांशी राजपूत को कॉलेज मंत्री, सीमा नौहवार, मयूर ठाकुर, राहुल ठाकुर, मो0 आर्यन, हिमांशु सैनी, प्रियांशु शर्मा को कॉलेज उपाध्यक्ष, भुवनेश शर्मा, शिवम दुबे, संध्या पांडे, आशा शर्मा, मंशिका कुमारी को कॉलेज सहमंत्री, हनी सोशल मीडिया, आकाश यादव मीडिया संयोजक, प्रदीप चौधरी एसएफएस संयोजक, विष्णु व दिव्यांशु सह संयोजक बनाये गये हैं ।(20).jpg)
इसके अलावा अतुल को एसएफडी संयोजक, ऋषिकांत व हर्ष चौधरी सह संयोजक, अरुण खेलो भारत संयोजक, नवीन व कृष्णा गौड़ सह संयोजक, सोनिया सिहोरा राष्ट्रीय कलामंच संयोजक, अंजली दिवाकर सह संयोजक व हर्ष तिवारी, अर्नब बंसल, नरेंद्र चौधरी, दिव्यांशु शर्मा, आदित्य पाराशर, सुमित, मिथिला व्यास को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया, इस दौरान विभाग प्रमुख डॉ0 एस0के0 राय, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, प्रांत संगठन मंत्री आनंद कठेरिया, नयन शर्मा, अमन शर्मा, अमन पांडे, साधना प्रजापति, विनीता शर्मा, कृष्णकांत चौधरी आदि उपस्थित रहे ।















