दीपावली से पहले शराब की ओवररेटिंग पर होगी कार्यवाही

दीपावली से पहले शराब की ओवररेटिंग पर होगी कार्यवाही
-डीएम के निर्देश के बाद आबकारी विभाग द्वारा चलाया रहा विशेष अभियान
   मथुरा । जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में ओवररेटिंग एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है, ओवररेटिंग एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दूरभाष एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान बठैन मोड़ थाना कोसी कलां पर स्वयं गोपनीय खरीद की गई।
   जांच के दौरान विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूल किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर 75 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में ओवररेटिंग की पुनरावृत्ति पाए जाने पर अनुज्ञापन निलंबित करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ओवररेटिंग एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा ओवररेटिंग, अवैध मदिरा आदि पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही एवं जुर्माना लगाया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085200
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.