यूजीसी कानून व एससी एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा का ऐलान
यूजीसी कानून व एससी एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा का ऐलान
मथुरा । परशुराम दल ने यूजीसी कानून और एससी एसटी एक्ट के विरोध में 15 नवंबर से आगरा से दिल्ली तक सवर्ण महा पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। (41).jpg)
राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली महापदयात्रा आगरा से मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, यात्रा का उद्देश्य यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट को लेकर संगठन की आपत्तियों एवं मांगों को सरकार तक पहुंचाना है, उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिलाध्यक्ष ललित कुमार ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही ।(39).jpg)















