बृहद विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन
बृहद विधिक सहायता शिविर का किया गया आयोजन
-लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित
मथुरा । उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को पांचजन्य प्रेक्षागृह, डैंपियर नगर में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय पाल सिंह द्वारा की गई ।(44).jpg)
कार्यक्रम में अपर जिला जज डॉ0 पल्लवी अग्रवाल, संतोष कुमार त्रिपाठी, राजेश पाराशर, अरविन्द कुमार यादव, नीलम ढाका, अनुराग शर्मा, विद्या भूषण पाण्डेय, बृजेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती अनीता सिंह, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त न्यायालय लाल बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी तथा चिकित्सक उपस्थित रहे,
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय पाल सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वन्दना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।(42).jpg)
शिविर के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विशेष रूप से गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के कुल 285 लाभार्थियों को प्रदान किया गया, इसमें जिला विकास विभाग के 10, ग्रामीण विकास विभाग के 10, पंचायतीराज विभाग के 5, समाज कल्याण विभाग के 10, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 15, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 5, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के 15, जिला प्रोबेशन अधिकारी विभाग के 10, शिक्षा विभाग के 10, कौशल विकास विभाग के 10, राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान के 10, कृषि एवं वानिकी विभाग के 5, कृषि उत्पादन मंडी समिति के 5, बैंक सहायता ऋण योजना के 10, लघु, कुटीर एवं सूक्ष्म तथा मध्यम उद्यम विभाग के 5, श्रम कल्याण विभाग के 5, दुग्ध विभाग के 10, राजस्व विभाग के 10, डाक विभाग के 5, चिकित्सा विभाग के 10, वन विभाग के 5, जिला नगरीय विकास अभिकरण के 10, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के 10, विद्युत वितरण विभाग के 5, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग के 5 आदि विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया ।















