संस्कार सिटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दे दी जान
संस्कार सिटी में 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दे दी जान
वृंदावन (मथुरा) । रुक्मणि विहार स्थित संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रविवार को दर्दनाक घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया, लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं, हालांकि घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताये जा रहे हैं, प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कि बुजुर्ग पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और उनका इलाज चल रहा था, हाउसिंग सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने जान दे दी ।(37).jpg)
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की, सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक मूल रूप से दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी 68 वर्षीय अशोक कपूर पिछले कुछ समय से यहां संस्कार सिटी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे, वह अपनी पत्नी के साथ यहां किराए से रह रहे थे, स्वजन ने पुलिस को बताया कि विगत कुछ महीनों से वह डिप्रेशन का शिकार थे, मन की शांति के लिए ही वह यहां वृंदावन वास को आए थे लेकिन रविवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए और 14 वीं मंजिल पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी, पुलिस अभी स्वजन से बात कर कारणों का पता लगा रही है ।(35).jpg)















