नंदगांव में स्वयंसेवकों ने की ‘ब्रज रज सेवा’, दिया संदेश
नंदगांव में स्वयंसेवकों ने की ‘ब्रज रज सेवा’, दिया संदेश
-देश के 23 स्थानों से पहुंचे स्वयंसेवक, स्थानीय लोगों ने भी निभाई सहभागिता
मथुरा । ब्रज की पावन धरा, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं से जन-जन को प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया, उस नंदगांव में रविवार को स्वच्छता और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगन के तत्वावधान में ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत ‘ब्रज रज सेवा’ स्वच्छता एवं ध्यान अभियान आयोजित किया गया जिसमें 310 अभ्यासी एवं स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर ब्रज की पावन धरोहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया ।(40).jpg)
अभियान के तहत पावन सरोवर, श्री कृष्ण चौतन्य इंटर कॉलेज, नंद भवन सहित विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सेवा की गई, देश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया, वहीं ध्यान सत्र में प्रतिभागियों और स्थानीय जिज्ञासुओं ने हार्टफुलनेस ध्यान का अनुभव किया, सेवा अभियान में बहज, भरतपुर, आगरा, इगलास, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, धामपुर, बरेली, बहेड़ी, बदायूं, हाथरस, एटा, कोसी, सहार, वाराणसी, मेरठ, कासगंज, देहरादून, नौहझील, रौझौली, दिल्ली एवं चंदौसी सहित 23 स्थानों से अभ्यासी एवं स्वयंसेवक नंदगाँव पहुंचे ।(38).jpg)
‘ब्रज वैभव अभियान’ का उद्देश्य ब्रज की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है, अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि ब्रज की बाहरी स्वच्छता के साथ मन की शांति, सेवा और सामूहिक उत्तरदायित्व भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, आयोजन में स्थानीय प्रशासन, नंदगांव के चेयरमैन चौधरी भीम सिंह, वार्ड सदस्यों, कॉलेज के प्रबंधक मंतोष कृष्ण दास, प्रधानाचार्य राम, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय निवासियों का सराहनीय सहयोग रहा ।















