वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति ग्रामीणों को किया जगरूक

वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति ग्रामीणों को किया जगरूक 
-भारतीय स्टेट बैंक ने आयोजित किया वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम 
   मथुरा । कैनरा बैंक के जिला अग्रणी प्रबन्धक संदीप पारिख ने गांव दौलतपुर वासियों को ऋण संबन्धी जानकारी देते हुए बताया कि जिले की किसी भी शाखा में ऋण आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपके में दस्तावेज आधार कार्ड पेन कार्ड के अलावा सिविल स्कोर अच्छा होना बहुत जरूरी है जिससे कृषि ऋण हेतु आसानी से आवेदन कर सकते हैं ।
   भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय प्रबन्धक किशोर कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करके उन्हें वित्तीय लाभों एवं ऋण आदि के संबन्ध में जानकारी से अवगत कराता आया है और अधिक से अधिक किसान भाईयों लाभान्वित करने के लक्ष्य में सदैव अग्रणी रहा है, कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र के डिस्ट्रीक इंचार्ज अमित चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
 उन्होंने कहा कि खाते में नामांकन नहीं होने पर बाद में परिवार को धनराशि प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ सकती है, कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर किशोर कुमार, एलडीएम संदीप पारीख, अमित चतुर्वेदी जिला इंचार्ज एफएलसी, बल्देव शाखा प्रबन्धक तेजवीर सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय से वित्त प्रबन्धक गौरव सौलंकी, उपप्रबन्धक टीडी गुप्ता, बल्देव क्षेत्र के सीएसपी संचालक ग्राम पंचायत दौलतपुर के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य ओमवीर सिंह भगत सहित ग्रामीण मौजुद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2106441
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.