अक्षय नवमी पर किया आंवले के वृक्ष का पूजन
अक्षय नवमी पर किया आंवले के वृक्ष का पूजन
मथुरा । जनपद के कस्बा छाता में मैंन बाजार स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर अक्षय नवमी के पावन अवसर पर महिला भक्तों के द्वारा आंवले के वृक्ष की 108 परिक्रमा एवं पूजन किया गया, अक्षय नवमी के सम्बंध में धार्मिक मान्यता की जानकारी मंदिर सेवायत देवकी नंदन पुजारी द्वारा दी गई ।.jpg)
उन्होंने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी पर आंवले के वृक्ष में विष्णु भगवान मां लक्ष्मी ब्रह्मा और शिवजी का वास होता है, बताया कि इस दिन जो भी सच्चे मन से पूजा अर्चना दान पुण्य करता है उसको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है जो कभी क्षय नहीं होता है, इस दिन महिलाएं व्रत उपवास भी करती है, सुख समृद्धि सौभाग्य की प्राप्ति भी करती है इसलिए कार्तिक मास की नवमी को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।














