प्रवर्तन दल ने पकड़ी 25 किलोवाट की बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
प्रवर्तन दल ने पकड़ी 25 किलोवाट की बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
मथुरा । प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह मय सुशील कुमार अवर अभियन्ता धीरेन्द्र पाल सिंह उप निरीक्षक, कपिल, जागेयवर आरक्षी अंकुर राणा प्रवर्तन दल एवं जितेन्द्र सिंह जेई जाजमपट्टी के साथ विद्युत चोरी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये विद्युत चोरी रोको व राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्ति एवं हाईलाइन लॉस को कम करने हेतु अभियान के अन्तर्गत पांच किलोवाट व उससे ऊपर की बिजली चोरी के मामलों पर कार्यवाही की गई जिसकी मौके पर वीडियोग्राफी की गयी ।.jpg)
विद्युत चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये सुसंगत धाराओं में विद्युत चोरी निरोधक थाना कृष्णा नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया, विद्युत प्रवर्तन दल द्वारा मगोर्रा क्षेत्र के गांव बर में चार स्थानों पर करीब 20 किलोवाट की बिजली चोरी पकडी जबकि एक अन्य स्थान पर भी टीम द्वारा पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकडी गई, शेखर पुत्र जवाहर घरेलू परिसर में पांच किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी जबकि विद्युत संयोजन पर 2 किलोवाट का भार स्वीकृत था।
वहीं चन्द्रभान सिंह पुत्र दरियाव सिंह घरेलू परिसर पर दो किलोवाट के विद्युत संयोजन पर 4217 वाट (5 किलोवाट) की बिजली चोरी पकडी गई। हिम्मत सिंह पुत्र खजान सिंह घरेलू परिसर पर एक किलोवाट के स्वीकृत भार पर 4026 वाट (5 किलोवाट) की बिजली चोरी से जलाई जा रही थी, गोपाल सिंह पुत्र हरी सिंह के यहां 4008 वाट (5 किलोवाट) तथा कृपाली पत्नी नेत्रपाल निवासी ग्राम राधेश्याम धाम कॉलोनी थाना हाईवे के यहां (5 किलोवाट) 4118 वाट की बिजली चोरी पकडी गई, दोनों के घरेलू परिसर में दो किलोवाट का विद्युत संयोजन स्वीकृत था ।















