जैन इंटर कॉलेज चौरासी में नए वोटरों को किया गया जागरूक
जैन इंटर कॉलेज चौरासी में नए वोटरों को किया गया जागरूक
मथुरा । निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन के अवसर पर भाग संख्या 134 से 143 तक के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को निर्वाचक नामावली का अवलोकन कराया गया, इस दौरान गुंजन गौतम, सुहानी कोहली एवं कमलेश लवानिया द्वारा उपस्थित मतदाताओं को फॉर्म-6 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। .jpg)
कार्यक्रम में सीएलओ शैलेश खंडेलवाल ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपील की कि जिन युवाओं एवं पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं तथा लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जागरूकता अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल एवं ईएलसी प्रभारी गुंजन चौबे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।















