बाल विवाह के प्रति चलाया जागरूकता अभियान
बाल विवाह के प्रति चलाया जागरूकता अभियान
मथुरा । जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था, मथुरा द्वारा ग्राम जुलेहंदी में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, समूह सखी एवं गांव की महिलाओं के साथ बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया, इस दौरान सभी को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।.jpg)
इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह के कारण बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं का बचपन, शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के अवसर प्रभावित होते हैं, लोगों को जागरूक किया गया कि यदि गांव या आसपास कहीं भी बाल विवाह होता दिखाई दे या इसकी जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके।
बैठक में वर्ष 2030 तक बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य पर भी चर्चा की गई, सभी ने इस दिशा में मिलकर प्रयास करने और बालिकाओं के साथ होने वाले इस अन्याय को रोकने का संकल्प लिया, गांव के लोगों एवं महिलाओं ने भी इस पहल में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि हम सभी संस्था के साथ हैं और चाहते हैं कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा जल्द से जल्द समाप्त हो, ताकि हर बच्ची को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिल सके, आइए हम सब मिलकर संकल्प लें दृ बाल विवाह रोकेंगे, बेटियों का बचपन सुरक्षित रखेंगे और बाल विवाह मुक्त भारत बनाएंगे ।















