पुष्पवर्षा एवं मंगल ध्वनियों के बीच गूंजे राधे राधे के जयकारे

पुष्पवर्षा एवं मंगल ध्वनियों के बीच गूंजे राधे राधे के जयकारे
  बलदेव (मथुरा) । धर्म, भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन त्रिवेणी प्रवाहित करने के संकल्प के साथ श्री राधारानी संकीर्तन मण्डल एवं अग्रवाल समाज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 21 नवम्बर तक आयोजित होने वाले श्री ब्रज चौरासी कोस कथा एवं दिव्य रासलीला महोत्सव का श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ । 
  महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पद्मभूषण वात्सल्य मूर्ति साध्वी दीदी मां ऋतंभरा की कृपापात्र शिष्य महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी की उपस्थिति में नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे नगर को राधामय एवं कृष्णमय बना दिया, शोभायात्रा के दौरान उमड़ा जनसमूह, श्रद्धालुओं का उत्साह, पुष्पों की वर्षा और मंगल गीतों की मधुर स्वर लहरियां इस बात का सजीव प्रमाण थीं कि ब्रजभूमि की रज में आज भी राधा-कृष्ण के प्रति अगाध प्रेम, अटूट आस्था और सनातन संस्कृति की गहरी जड़ें विद्यमान हैं। 
   आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 नवम्बर तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री ब्रज चौरासी कोस की महिमा, भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं भक्ति के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन होगा, साथ ही प्रतिदिन दिव्य रासलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को ब्रज की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा, संजीव अग्रवाल, बनवारी लाल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सुनील गर्ग, विकास अग्रवाल, छैलबिहारी गोयल, सुदीप बांसल, राकेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, डॉ0 दिलीप शर्मा, डॉ0 जगदीश पाठक, दुर्गेश अग्रवाल, राज कुमार सोनी, बृजेश व्यास, अवध तेहरिया, सोनू भैया, अविनाश, नियांश्री चंद्र अग्रवाल, सुनील गोयल, करन कटारा, मनोज बंसल, पवन गोयल, सोनू भैया, बसंत बंसल, उमेश बंसल, अजय सिंघल, कन्हैया अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रिंकू सोनी, सुभाष अग्रवाल, नीटू सोनी, धर्मेंद्र उपाध्याय, अजय अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, तनु अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, विपिन गोयल, उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2098690
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.