राजस्व टीम द्वारा चकमार्ग को कराया गया कब्जा मुक्त
राजस्व टीम द्वारा चकमार्ग को कराया गया कब्जा मुक्त
चौमुहां (मथुरा) । छाता तहसील क्षेत्र के गांव आझई कलां में चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कराकर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया, राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख की और चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट करते हुए कब्जा हटवाने की कार्रवाई की, जानकारी के अनुसार गांव निवासी महंत हरीकांत ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व ग्राम आझई कलां में चकमार्ग संख्या 54 पर कब्जा कर लिया गया है ।(73)(26).jpg)
तहसीलदार छाता ने राजस्व टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर पैमाइश करने के निर्देश दिए थे, तहसीलदार नितिन कुमार के आदेश पर नायब तहसीलदार चौमुहाँ रूबी यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक चौमुहाँ हरीश चंद्र, क्षेत्रीय लेखपाल अकबरपुर गोविंद सारस्वत और लेखपाल चौमुहाँ योगेंद्र की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने नियमानुसार चकमार्ग की पैमाइश कराई और उसे कब्जा मुक्त कराया, तहसीलदार ने राजस्व टीम को नियमानुसार कार्रवाई कर आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, कार्रवाई के बाद चकमार्ग को लेकर की गई शिकायत का निस्तारण किया गया ।















