यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में लगी आग, मची चीख पुकार

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में लगी आग, मची चीख पुकार
-माइलस्टोन 110 पर हुई बस में आग की घटना, 40 यात्री निकाले सुरक्षित
   मथुरा । सर्दियों के मौसम में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों में इजाफा हो जाता है, एक्सप्रेस वे पर दौड़ते वाहनों में आग लगने की घटनाएं अब डराने लगी हैं, यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया, राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 110 के पास दिल्ली से छतरपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, बस में आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
  शनिवार 14 नवंबर को दिल्ली से छतरपुर की ओर जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, इसी दौरान राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 के निकट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, देखते ही देखते बस में आग लग गई, आग लगने की जानकारी मिलते ही बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई, यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने का प्रयास शुरू कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पेट्रोलिंग वाहन तत्काल मौके पर पहुंच गया, पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 
   मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, पुलिस की सक्रियता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, आग पर काबू पाने के लिए मांट टोल की फायर ब्रिगेड और मथुरा से दमकल की गाड़ी को बुलाया गया, दोनों दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद बस में लगी आग को बुझाया, आग बुझने तक बस का काफी हिस्सा उसकी चपेट में आ चुका था, क्षेत्राधिकारी मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2098682
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.