यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु
-यम की फांस से मुक्ति को आये महानगर की सड़कों पर जाम में फंसे श्रद्धालु
मथुरा । यम द्वितीया पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यम की फांस से मुक्ति को मथुरा नगरी पहुंचे, मान्यता है कि श्री यमुना जी स्थित विश्राम घाट पर भाई बहन एक साथ स्नान करते हैं तो उन्हें यम की फांस से मुक्ति मिलती है, इसी मान्यता के तहत हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा रुख किया जिसके चलते शहर में भीड भीड का दबाव बना और महानगर की धमनियां जाम हो गईं, हाईवे के चौराहों से लेकर शहर के अंदर की सड़कों पर दिन भर जाम के हालात बने रहे हैं। (95).jpg)
हालांकि जिला प्रशासन का दावा रहा कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं, शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सडक़ों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कुछ समय पहले ई-रिक्शा और ऑटो के लिए रूट निर्धारित करने की व्यवस्था शुरू की गई थी, इसके तहत प्रत्येक वाहन को एक निश्चित रूट आवंटित किया गया था और चालकों को उसी रूट पर वाहन चलाने की अनुमति दी गई थी, निर्धारित रूट से बाहर वाहन चलाने पर रोक लगाई गई थी इसके लिए चालकों से शुल्क लेकर रूट पास भी जारी किए गए थे। 
शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संकरी सडक़ों पर ई रिक्शा और ऑटो की अनियंत्रित आवाजाही अक्सर जाम का कारण बनती है, रूट निर्धारित करने और पास जारी करने के बावजूद व्यवस्था के वास्तविक संचालन पर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितना ध्यान दिया जाना चाहिए था, सडक़ों पर अव्यवस्था का आलम यह था कि जिसका जहां मन हुआ, उसने वहीं वाहन खड़ा कर दिया, जिसे जहां से वाहन निकालना था, वह वहीं से वाहन घुसाने लगा, ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो शहर की सडक़ों पर कोई नियम ही लागू नही हो और हर व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार यातायात व्यवस्था संचालित कर रहा हो, शहर की मौजूदा स्थिति देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर की समस्याओं का समाधान करने के बजाय विभिन्न प्रकार के शुल्क वसूलने तक ही सीमित रह गई है ।














