माथुर चतुर्वेदी परिषद द्वारा लगाया गया खोया पाया शिविर
माथुर चतुर्वेदी परिषद द्वारा लगाया गया खोया पाया शिविर
मथुरा । श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खोया-पाया कैंप लगाया गया, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के निर्देश पर परिषद द्वारा पहले प्रशासन को ज्ञापन दिया जाता है उसके बाद सारी व्यवस्था की जाती हैं, इस खोया पाया कैंप पर लगभग 70 से 80 लोगों ने सम्पर्क किया और 15 से 20 परिवारों को आपस में मिलवाया गया। (102).jpg)
इस दौरान युवा समिति के पदाधिकारी व सभी सहयोगीगण पूरे मनोयोग से लगे रहे, परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी एडवोकेट एवं अध्यक्ष राजन पाठक द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया, परिषद कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर विचार किया और एक स्वर में मांग की कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए यम द्वितीया को राजकीय मेला घोषित किया जाए, ताकि सरकार द्वारा आने वाले पर्वों पर इस प्रकार की व्यवस्था हो और लोग बड़े आराम से स्नान कर सकें। .png)
इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, महामंत्री संजय चतुर्वेदी, एल्पाइन प्रभारी पुनीत चतुर्वेदी,मंत्री अनिल चतुर्वेदी पमपम श्याम मोनू मनोज पाठक युवा समिति के संयोजक गोपाल बोहरे, सहसंयोजक गोपाल चतुर्वेदी, सूरज, रामकृष्ण, सौरव, अनमोल प्रद्युम्न, शुभम, गिरधर, नित्नव, अंगद, उदय, हर्ष, कृष्णम आदि सभी लोग उपस्थित रहे ।















