जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर हुई साढ़े छह हजार की ठगी
जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर हुई साढ़े छह हजार की ठगी
मथुरा । जिला अस्पताल परिसर में एक बुजुर्ग पिता और उसकी बेटी के साथ इलाज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, एक अज्ञात युवक कम खर्च में पथरी का ऑपरेशन कराने का झांसा देकर बुजुर्ग से 6,500 रुपये लेकर फरार हो गया, पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।(97).jpg)
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला बीरबल पोस्ट बंल्टी गढ़ी निवासी पंजाबी लाल ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पुत्री पूजा के पथरी के इलाज के लिए घर से वृंदावन जाने के लिए निकले थे, राया से वृंदावन जाने वाले टेंपो में बैठते समय एक अज्ञात युवक भी उसी वाहन में सवार हो गया, बातचीत के दौरान युवक ने खुद को मथुरा के जिला अस्पताल से जुड़ा बताया और कहा कि वहां उसकी बड़ी भाभी कार्यरत हैं, जो कम पैसे में ऑपरेशन करवा देंगी ।.png)
युवक के झांसे में आकर पिता-पुत्री वृंदावन जाने के बजाय उसके साथ मथुरा जिला अस्पताल पहुंच गए, पीड़ित के अनुसार करीब 3ः30 बजे आरोपी युवक ने पूजा को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया और बाहर से दवा लाने के नाम पर उनसे 6,500 रुपये ले लिए, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब युवक नहीं आया तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, आरोपी ने अपना नाम आबे बताया था और अपना मोबाइल नंबर भी दिया था, पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है ।















