यम द्वितीया स्नान को लेकर प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था

यम द्वितीया स्नान को लेकर प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था
   मथुरा । यम द्वितीया पर्व पर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं, ब्रज में गोवर्धन पूजा का पर्व दो दिन मनाए जाने के चलते बडी संख्या में श्रद्धालु दीपावली बाद से ही स्नान के लिए डेरा डाले रहे, यमुना नदी के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने स्नान किया, हालांकि विश्राम घाट स्नान के लिए व्यवस्थाओं का केन्द्र रहा, यम द्वितीया पर्व के पावन अवसर श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की सुविधा के लिए नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा की गई ।
   नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा निगम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण की शुरुआत बंगाली घाट से की गई, जहां पर समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, इसके पश्चात स्टीमर के माध्यम बंगाली घाट से होते हुए राजा घाट सती घाट विश्राम घाट असकुंडा घाट, स्वामी घाट ध्रुव घाट से दाऊजी घाट गऊघाट से होकर यमुनापालीपार कच्चे घाटों सहित सभी घाटों पर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया ।
  नगर निगम द्वारा यम द्वितीया पर्व पर सफाई व्यवस्थारू सभी घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय रखी गई तथा सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं, सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर बैरिकेडिंग की गई, श्रद्धालुओं के लिए लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए, प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई जो लगातार घाटों पर सक्रिय है, गहरे जल में चेतावनी संकेतक व बैनर लगाए गए तथा नियमित अनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए पृथक और ढके हुए चेंजिंग रूम की स्थापित किये गये थे, इसके अलावा घाटों पर खोया-पाया शिविर की व्यवस्था की गई थी, शुद्ध पेयजल टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट्स की उपलब्धता के अलावा मार्गों एवं घाटों पर प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2093674
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.